Friday, 3 February 2023

शिक्षा के उद्देश्य :वर्तमान समय

 आजकल हम देखते हैं कि किस प्रकार शिक्षा का मशीनीकरण किया जा चुका है , क्या हम वो शिक्षा अपने बच्चों को दे पा रहे हैं जिसकी प्रारंभिक विद्वानों ने कल्पना की थी । बच्चे ट्यूशन पर निर्भर हो चुके हैं और अधिकांश समय मोबाइल पर ही व्यतीत करते हैं जिससे समाज के लोगों के प्रति न तो उनका जुड़ाव है और न ही सम्मान । वे व्यतिगत हो चुके हैं जिससे शिक्षा मुख्यधारा से अलग होती दिखाई दे रही है। केवल अंकों के प्रतिशत पर ध्यान देकर शैक्षिक विकास नहीं किया जा सकता इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अति आवश्यक जिसमें सामाजिक मूल्य ,संस्कार ,उत्तम चरित्र समाहित होने पर बच्चे का सम्पूर्ण विकास हो सके और एक आदर्श समाज की स्थापना हो।